42 के पार पहुंचा पारा, आने वाले 4 दिन झारखंड में…

रांची(RANCHI) समेत पूरे झारखंड में गर्मी बढ़ने लगी है। दिन चढ़ने के साथ धूप इतनी तेज होती है कि मानो शरीर झुलस जाये। वहीं गर्म हवा के थपेड़े अलग से सताते हैं। बीते कल सबसे गर्म गोड्डा रहा।

यहां का तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बोकारो में सबसे कम 24.1 डिग्री टेम्परेचर रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले 4 दिनों में मौसम में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है। लेकिन धूप और गर्म हवा के थपेड़े लगते रहेंगे। तापमान में 3-4 डिग्री बढ़ोतरी हो सकती है। 21 और 22 अप्रैल से मौसम का मिजाज बदल सकता है। कहीं-कहीं आंशिक बादल छा सकते है। राज्य के दक्षिणी हिस्सों में अपेक्षाकृत अधिक गर्मी पड़ेगी।

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *