राम नवमी 2024: घंटे कार्यरत रहेगा जिला नियंत्रण कक्ष…सभी थाना व ओपी में रहेंगे दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी

धनबाद (DHANBAD)राम नवमी को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण व हर्षोल्लास के साथ संपन्न कराने के लिए जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त सुश्री माधवी मिश्रा, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री हृदीप पी जनार्दनन तथा अपर जिला दंडाधिकारी (विधि व्यवस्था) श्रीमती हेमा प्रसाद ने संयुक्त आदेश जारी कर जिले को कतरास, धनबाद, चिरकुंडा, तोपचांची, झरिया, गोविंदपुर एवं टुंडी ज़ोन में बाटा है। सभी जोन में जोनल दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी तथा सभी थाना व ओपी में पुलिस पदाधिकारी के साथ दंडाधिकारी मौजूद रहेंगे।

राम नवमी के अवसर पर जिला नियंत्रण कक्ष 16 अप्रैल के दोपहर 2:00 बजे से 18 अप्रैल के सुबह 6:00 बजे तक कार्यरत रहेगा। अनुमंडल पदाधिकारी श्री उदय रजक जिला नियंत्रण कक्ष के संपूर्ण प्रभार में रहेंगे। जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या 0326 – 2311217 व 100 है।

जिला नियंत्रण कक्ष में 21 पदाधिकारी व 18 कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। जो 16 अप्रैल के दोपहर 2 बजे से 18 अप्रैल के सुबह 6:00 बजे तक तीन शिफ्ट में मौजूद रहेंगे।

सभी थाना व ओपी में रहेंगे दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी

धनबाद, बैंक मोड़, सरायढेला, धनसार, झरिया, जोरापोखर, सुदामडीह, पाथरडीह, तिसरा, सिंदरी, बलियापुर, केंदुआडीह, पुटकी, लोयाबाद, जोगता, कतरास, राजगंज, महुदा, मधुबन, बरोरा, तेतुलमारी, बाघमारा, तोपचांची, हरिहरपुर, बरवाअड्डा, गोविंदपुर, टुंडी, पुर्वी टुंडी, मनियाडीह, निरसा, चिरकुंडा थाना तथा भूली ओपी, घनुआडीह, बोर्रागढ़, भौंरा, लोदना, अलखडीहा, गौशाला, मुनिडीह, भागाबांध, अंगारपथरा, कपूरिया, रामकनाली, गोंदुडीह, खरखरी, ईस्ट बसुरिया, सोनारडीह, धर्माबांध, कालूबथान, कुमारधुबी, मैथन, गलफरबाड़ी, खरखरी, भाटडीह एवं पंचेत ओपी में पुलिस पदाधिकारियों के साथ साथ दंडाधिकारी मौजूद रहेंगे।

संयुक्त आदेश में अनुमंडल पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक क्ष, थाना प्रभारी, साइबर थाना को सोशल मीडिया व विभिन्न तरह के व्हाट्सएप ग्रुप इत्यादि पर लगातार नजर रखने का भी निर्देश है। इसके अलावा साफ सफाई व स्वच्छता एवं निर्बाध रूप से विद्युत व पेयजल आपूर्ति करने का आदेश है।

चुनावकापर्व
#Desh_ka_Garv
#Lok_Sabha_Election_2024

झरिया:झरिया थाना क्षेत्र में सोमवर की शाम धनबाद सिटी एसपी अजीत कुमार के अध्यक्षता मे सिंदरी अनुमंडल पुलिस द्वारा झरिया में फ्लैग मार्च निकाला, जो थाना मोड़ से ऊपर कुल्ही, इंद्रा चौक, फुलारीबग, चार नंम्बर मेन रोड, बाटा मोड़ होते हुए वापस झरिया थाना पहुंचकर समाप्त हुआ। धनबाद सिटी एसपी अजीत कुमार ने कहा कि शांतिपूर्ण ढंग से रामनवमी पर्व संपन हो इसको लेकर पूरे धनबाद जिला में फ्लैग मार्च किया जा रहा है। चुनाव के मद्देनजर आचार संहिता लागू है उसका पालन करना सुनिश्चित करें। प्रशासन द्वारा लोगों में सुरक्षा के प्रति विश्वास जगाने के लिए फ्लैग मार्च निकाला गया। लोगों से सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील किया गया। हुड़दंगियों पर पुलिस की पैनी नजर है। फ्लैग मार्च में सिंदरी एसडीपीओ भूपेंद्र राउत, जोरापोखर सर्कल इंस्पेक्टर उषा रानी, जोरापोखर थाना, बोरागढ़ ओपी, तीसरा थाना, लोदना ओपी,भौरा ओपी, धनुडीह ओपी समेत विभिन्न थाना के पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।

NEWS ANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला के साथ कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *