धनबाद में बेजुबान पशु पक्षियों को गर्मी में पेयजल उपलब्ध कराने के लिए मारवाड़ी युवा मंच ने शुरू की जीव “अमृत धारा”..

धनबाद (DHANBAD)सत्र २०२४-२५ की शुरुआत करते हुए “अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच ” की सामाजिक सुधार की महत्वकांशी कार्यक्रम “जीव मित्रता दिवस” के उपलक्ष्य पर जीवों की सुरक्षा हेतु ” रेडियम बेल्ट का वितरण ” एवं “जीव अमृत धरा ” भीषण गर्मी में बेजुवान और असहाय पशुओ को स्वच्छ नीर उपलभ्ध कराने हेतु मारवाड़ी युवा मंच धैया शाखा ने रोड क आस पास विचरने वाली गायो को रेडियम बेल्ट पहनाया और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की..

इसी कार्यक्रम के अंतर्गत पशुओ को नीर की उपलब्धता हेतु ६ चिन्हित स्थानो पर नाद की व्यवस्था कराई एवं अपने घर की छतो पर पानी और दाने की व्यवस्था कराई गयी ।

इस कार्यक्रम में शाखा की और से अध्यक्ष गणेश कुमार अग्रवाल ,सचिव संतोष गोयल ,कोषाध्यक्ष बीरेंदर अग्रवाल , शाखा विस्तार मंत्री दीपक अग्रवाल ,सह कोषाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल सहित शाखा के अन्य सदस्य सम्मिलित हुए। उक्त जानकारी अखिल भारतीय माड़वाड़ी युवा मंच के सचिव संतोष गोयल ने दी…

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *