धनबाद(DHANBAD) निरसा।लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। शांति और सौहार्द पूर्ण चुनाव संपन्न कराने को लेकर लगातार जिला प्रशासन द्वारा बैठक की जा रही है। उसी के परिपेक्ष्य में रविवार को एग्यारकुंड प्रखंड क्षेत्र के चार इंटरमीडिएट स्ट्रांग रूम का जिला खाद आपूर्ति पदाधिकारी मोहम्मद जियाउल अंसारी ने भौतिक निरीक्षण किया। सर्वप्रथम मगुमा स्थित राजकीय कृत उच्च विद्यालय पहुंचे जहां उन्होंने हर बिंदुओं पर जांच किया।
पानी, बिजली, शौचालय इत्यादि चीजों का निरीक्षण किया। उसके पश्चात कालीमंडा स्थित मध्य विद्यालय पोटरी कुमारधुबी का निरीक्षण किया। जहां पर कुछ कमियां दिखी। जिसे लेकर प्राचार्य कृष्णा लाल किस्कू को दो दिनों के अंदर सारी कमियां पूरी करने की हिदायत दी। चिरकुंडा के जे के आर आर विद्यालय एवं बीएसके कालेज का निरीक्षण किया गया। मीडिया को जानकारी देते हुए खाद्य पूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव के मध्य नजर रखते हुए निरीक्षण की जा रही है। बूथों का सत्यापन स्ट्रांग रूम की जांच की जा रही है।
ताकि चुनाव के दौरान जो भी हमारे मजिस्ट्रेट दर्जे का पदाधिकारी एवं जवान चुनाव करने आएंगे। उनके ठहरने की उचित व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु निरीक्षण किया जा रहा है, ताकि चुनाव के दौरान कोई भी कठिनाई ना हो। जो भी कमियां पाई जाएगी उसे दूर किया जाएगा। जिसकी सारी रिपोर्ट जिला उपायुक्त महोदया को सुपुर्द की जाएगी। निरीक्षण के दौरान एग्यारकुण्ड प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी मधु कुमारी एवं निर्वाचन नोडल पदाधिकारी प्रमोद झा आदि उपस्थित थे।
NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट…
