
धनबाद(DHANBAD)निरसा।लोक आस्था का महापर्व चैती छठ को लेकर चिरकुंडा नगर परिषद वार्ड संख्या 13 के पूर्व पार्षद सह भाजपा नेता इरफान अहमद खान ने वार्ड संख्या 13 एवं 14 में घर-घर घूम कर चैती छठ कर रहे हैं व्रत धारियों को साड़ी का किया वितरण गौरतलब है कि प्रत्येक वर्ष चिरकुंडा नगर परिषद क्षेत्र वार्ड संख्या 13 के पूर्व पार्षद इरफान अहमद खान द्वारा कार्तिक एवं चैती छठ में दोनों वार्डो के व्रत धारियों के बीच साड़ी का वितरण हमेशा करते आए हैं उस परम्परा को कायम रखते हुए इरफान अहमद खान अपने समर्थकों के साथ सभी व्रत धारियों के बीच साड़ी का वितरण किए हैं और कहा कि छठ माईया से कामना करता हूँ कि चिरकुंडा नगर परिषद के देवतुल्य जनता को सुख,समृद्धि कायम रहे, इस मौके पर शिवनन्दन यादव, सोनू ,रवि वर्मा, पवन यादव,रवि यादव, मुन्ना यादव, छोटू यादव आदि उपस्थित थे।
NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट…