RJD को गहरा झटका, दो दिग्गजो ने छोड़ दी पार्टी…

पटना (PATNA)बिहार में राजद को बड़ा झटका लगा है। राजद के दिग्गज नेता अशफाक करीम और वृषिण पटेल ने पार्टी छोड़ दी। राजद के राज्यसभा सांसद रह चुके अशफाक करीम ने जदयू का दामन थाम लिया। वहीं, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के करीबी रहे पूर्व मंत्री कद्दावर नेता वृषिण पटेल ने भी पार्टी छोड़ने की चिट्ठी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह को भेज दी।

दिग्गज नेता वृषिण पटेल ने राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह को लिखे पत्र में इस बात का जिक्र किया है कि ”मैंने महसूस किया है कि राष्ट्रीय जनता दल को समर्पित कार्यकर्ताओं की कोई आवश्यकता नहीं है। और न ही इस दल को सामाजिक न्याय और सांप्रदायिक सद्भाव में आस्था है। मैं बहुत दु:खित मन से राष्ट्रीय जनता दल की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूं।” खबर है कि वैशाली से सांसद रह चुके वृषिण पटेल को उम्मीद थी कि उन्हें टिकट मिलेगा, पर इस बार मुन्ना शुक्ला को टिकट देकर राजद ने अपना उम्मीदवार बनाया है।

NEWS ANP के लिए पटना से एस आलम की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *