भारत गौरव ट्रेन योजना: तीर्थ यात्रा के लिए IRCTC कर रही है दूर प्रारंभ

पाकुड़(PAKUD) भारत गौरव ट्रेन योजना के तहत भारतीय रेलवे की शाखा इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) उत्तर भारत एवं रामलला दर्शन यात्रा दूर प्रारंभ करने जा रही है। इसमें देश के प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों का दर्शन कराने जा रही है। भारत गौरव ट्रेन योजना के तहत तीर्थ यात्रा की इच्छा रखने वाले श्रद्धालु तीर्थ स्थल माता वैष्णो देवी, हरिद्वार, ऋषिकेश, मथुरा, वृंदावन, अयोध्या का दर्शन कर सकते हैं।

यह तीर्थ यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। जानकारी देते हुए आईआरसीटीसी कोलकाता के चीफ सुपरवाइजर निखिल प्रसाद ने बताया कि आगामी 18 मई से 26 मई तक का यह यात्रा है। उन्होंने कहा कि पूर्वी क्षेत्र कोलकाता से पहली बार देखो अपना देश के तहत भारत गौरव ट्रेन की शुरुआत करने जा रही है। इस यात्रा में लोगों को लगभग 33% रियायत प्रदान की जाएगी। यह पर्यटक ट्रेन 18 मई से न्यू जलपाईगुड़ी, मालदा टाउन, रामपुरहाट, दुमका, भागलपुर, जमालपुर, क्यूल, पटना स्टेशन पर तीर्थ यात्रियों को ट्रेन में सवार होने के लिए रुकेगी। तीर्थ स्थल माता वैष्णो देवी, हरिद्वार, ऋषिकेश, मथुरा, वृंदावन, अयोध्या का दर्शन करते हुए 26 मई को वापस लौटेगी। पूरे दूर का खर्च 17900 प्रति व्यक्ति रखा गया है।

इस पैकेज में यात्रा व भोजन सभी शामिल होगा। स्लीपर क्लास में यात्रा गैर वातानुकूलित होटल में रात्रि विश्राम, शाकाहारी भोजन, गैर वातानुकूलित बस की व्यवस्था कोच में सुरक्षा गार्ड, सफाई कर्मी और टूर एस्कॉर्ट उपलब्ध रहेंगे। यात्रियों के लिए यात्रा बीमा भी कवर है। बुकिंग करने वाले इच्छुक पर्यटक यात्रा संबंधी विस्तृत जानकारी एवं बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी के वेबसाईट से प्राप्त कर सकते हैं।

NEWS ANP के लिए पाकुड़ से जयदेव की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *