चैती छठ व रामनवमी पर्व को लेकर झरिया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक सम्पन्न..

झरिया(JHARIYA )चैती छठ पूजा व रामनवमी पर्व को लेकर SSP के निर्देशानुसार शुक्रवार की शाम झरिया थाना परिसर में धनबाद सिटी एसपी अजीत कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुआ।

बैठक में क्षेत्र के कई अखाड़ा कमेटी के सदस्यों के साथ सिंदरी एसडीपीओ भूपेंद्र राउत , झरिया अंचल अधिकारी राम सुमन प्रशाद , झरिया थाना प्रभारी शशि रंजन कुमार ने कई विषयों पर चर्चा करते हुए दिशा निर्देश दिए। बैठक में मौजूद पुलीस पदाधिकारियों ने अखाड़ा कमेटी से कहा की चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू है।

इलेक्शन कमीशन का निर्देश का पालन करते हुए 10 बजे तक ही बाजा बजा सकते है। वही तय रूट पर ही अखाड़ा निकालने की अनुमति है। डीजे बजाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया है। अगर किसी प्रकार की परेशानी होती है तो फॉरन पुलिस पदाधिकारियों से संपर्क करे। पुलिस हर तरह से सहियोग करने को लेकर तत्पर्य है।

आसामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर है। अगर कोई भी व्यक्ति सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का कार्य करता है तो उसपर कानूनी कारवाई की जाएगी।

बैठक में मुख्य रूप से शांति समिति के भगत सिंह, मनोज साव, अनूप साव, शयामशुंदर स्वर्णकार, मनोज बर्मन, झुन्नू गुप्ता, अरुण साव, मधु अग्रवाल, मुनिलाल राम, मुन्ना खान, अरिंदम बनर्जी समेत कई लोग उपस्थित रहे।

NEWS ANP के झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *