मैथन डैम किनारे मछुआरों के बीच चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान…

धनबाद(DHANBAD) जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त सुश्री माधवी मिश्रा के निर्देशानुसार आज दिनांक 12 अप्रैल 2024 को एग्यारकुण्ड प्रखंड अंतर्गत मैथन डैम किनारे स्थानीय मछुआरों समेत ग्रामीणों के बीच जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी श्री सुनिल कुमार सिंह एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमती मधु कुमारी के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। लोकतंत्र का महापर्व लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के निमित्त स्वीप कार्यक्रम के तहत मछुआरों एवं ग्रामीणों के साथ बैठक की गई।

इस दौरान निष्पक्ष एवं बिना प्रलोभन के मताधिकार का प्रयोग हेतु जागरूक किया गया। वहीं, मतदाताओं को शपथ ग्रहण कराया गया। मछुवारों से अन्य लोगों को भी मतदान करने हेतु प्रेरित करने का अपील किया गया। इसके अलावा मतदान के महत्व तथा निर्वाचन प्रणाली के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

साथ हीं वोटर हेल्पलाइन ऐप एवं 1950 वोटर हेल्पलाइन नंबर के बारे में जागरूकता बढ़ाने और सभी को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि उनका नाम वोटर लिस्ट में दर्ज हो। यदि किसी का नाम वोटर लिस्ट में नहीं है तो उसे बीएलओ के माध्यम से या वोटर हेल्प लाइन एप के माध्यम से फॉर्म 6 अवश्य भरने और प्रत्येक नागरिक को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। उन्हें शपथ दिलाई गई कि वे लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। साथ ही अपने घरों व आस पड़ोस के लोगों को मतदान के लिए जागरूक करने का हर संभव प्रयास करेंगे। साथ ही उन्हें अपने स्तर पर मतदाताओं को जागरूक करने लिए अपनी सकारात्मक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया गया।

मौके पर जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी श्री सुनिल कुमार सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी एग्यारकुण्ड श्रीमती मधु कुमारी, बीएलओ, मछुआरे एवं ग्रामीण मौजूद रहें।

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *