एक नज़ारा यह भी:TMC की सभा मे पहुँचे BJP प्रत्याशी दिलीप घोष हाथों में माइक पकड़ लगाएं जय बांग्ला के नारे…

दुर्गापुर(DURGAPUR),पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर मे भाजपा उम्मीदवार दिलीप घोष का अनोखा अंदाज देखने को मिला है, चुनाव प्रचार के दौरान दुर्गापुर के रायणा इलाके मे पहुँच गए जहाँ तृणमूल कर्मियों का पहले से एक एक कार्यक्रम चल रहा था, दिलीप घोष चुनाव प्रचार के दौरान ही तृणमूल की चल रही सभा मे घुस गए,

जिनको देख सभा मे मौजूद तृणमूल कर्मियों ने उनको मंच पर बैठने को कहा और तृणमूल कांग्रेस जिंदाबाद के नारे लगाने लगे. इस बीच भाजपा समर्थक भी जय श्रीराम और वंदे मातरम के नारे लगाने लगे तभी दिलीप घोष ने माइक पकड़ कर जय बांग्ला का नारा लगा दिया, और अपना हाँथ जोड़कर चुपचाप तृणमूल के सभा से मुस्कराते हुए यह कहकर बाहर निकल गए की आज ईद का पर्व है, नव वर्ष भी आ रहा है, रामनवमी का भी त्योहार सामने है,

ऐसे मे वह आशा करते हैं की इन त्योहारों को वह सब मिलकर मनाएं, रही बात निर्वाचन की लड़ाई का तो यह एक अलग बात है, समाजिक कार्य व समाज से जुड़े रहना वह भी एक अलग कार्य है, ईद की शुभकामना देते हुए दिलीप घोष तृणमूल के मंच से उतर कर बाहर निकल गए,

ऐसे मे दुर्गापुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार का चुनावी पेंतरा किसी को समझ नही आया, ना तो उनके भाजपा समर्थक ही कुछ समझ पाएं और ना ही तृणमूल कांग्रेस के वह नेता जिन्होंने उनको अपनी सभा मे देखकर मंच पर बैठने का आमंत्रण दिया और उनके सामने तृणमूल कांग्रेस जिंदाबाद के नारे भी लगा दिए, जिसका जवाब देकर भाजपा उम्मीदवार बहुत ही शालीनता के साथ तृणमूल की सभा से बाहर निकलकर दोबारा अपने चुनावी प्रचार मे लग गए

NEWS ANP के लिए आसनसोल से अमरदेव की रिपोर्ट ..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *