BSL प्लांट में गैस पाइपलाइन में आग से मचा था कोहराम, 23 कर्मचारी अस्पताल में हुए थे भर्ती, फिलहाल सब हैं खतरे से बाहर..

बोकारो (BOKARO): स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के बोकारो स्टील प्लांट की घटना की जांच शुरू हो गई है.. दरअसल शनिवार को गैस पाइपलाइन में आग से कोहराम मच गया था
हॉट स्ट्रिप मिल में मेंटेनेंस कार्य के दौरान वेल्डिंग करते समय निकली चिंगारी ने गैसपाइपलाइ को चपेट में ले लिया। जिससे वहां काम करने वाले 21 कर्मचारी धुआं की चपेट में आ गए। जिनका उपचार बोकारो जनरल हॉस्पिटल में चल रहा है। सबकी सेहत ठीक है। प्रबंधन ने 21 की संख्या बताया है। वहीं, कार्मिकों का कहना है कि कुल 23 लोग भर्ती हैं।
कुछ ही समय में बारी-बारी से सबको डिस्चार्ज करने की बात सामने आ रही है।

जबकि सूत्रों का कहना है कि कुल 23 लोग भर्ती हैं। 3 एमआइसीयू, 1 सीसीयू, शेष को वार्ड 3 बी में भर्ती किया गया है।
बीजीएच द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन में कहा गया है कि आज संयंत्र में धुआं के संपर्क में आए कुछ संविदा कर्मियों सहित 21 कर्मचारियों को निगरानी के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके सभी महत्वपूर्ण अंग सामान्य हैं और वे सभी स्थिर स्थिति में हैं।

SAIL बोकारो स्टील प्लांट में गैस रिसाव नहीं:
बताया जा रहा है कि सीएमओ द्वारा गठित डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और परिचारकों की एक टीम मरीजों की देखभाल कर रही है। सभी को प्राथमिक उपचार दिया गया। वार्डों में शिफ्ट किया गया है। प्रमुख शिकायतें सांस लेने में कठिनाई और आंखों में जलन थी। वर्तमान स्थिति के अनुसार सभी स्थिर हैं और निगरानी में बने हुए हैं। कुछ लोगों को प्राथमिक चिकित्सा के बाद घर जाने को भी कहा गया है। स्थिति एकदम सामान्य है। सभी कर्मी को अपने-अपने कार्यस्थल पर जाने में कोई दिक्कत नहीं है।..इधर धनबाद के बाघमारा विधायक सह भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो हादसे के शिकार पीड़ित कर्मियों को देखने BGH पहुंचे और उनकी कुशल क्षेम की जानकारी ली…

NEWS ANP के लिए बोकरो से धर्मेंद्र सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *