जब फुटबॉलर बनकर फुटबॉल के मैदान मे उतरे गजराज, फुटबॉल खेल लोगों लोगों का जीता दिल…

अपनी अद्भुत कलाकारी से जंगल महल के गजराज से लोगों के लिए बन गए रामलाल

मेदनीपुर, हांथी एक ऐसा जीव जो अपने विशालकाय शरीर को लेकर अन्य जानवरों की तुलना मे अपनी एक अलग पहचान रखता है, जिसे देखकर अन्य जानवर तो दूर की बात कोई इंसान तक उसके आसपास नही मंडराता हर कोई उससे अपनी दुरी बनाकर रखने मे ही अपनी भलाई समझते हैं,

पर पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदनीपुर जिले मे स्थित चांद्रा ढर्रासोल इलाके के जंगल महल का एक विशालकाय हांथी इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है, चर्चा का विषय इस लिये की यह हांथी वैसे तो जंगली है, पर जंगल मे रहने के बावजूद भी यह अन्य जंगली हांथीयों से बिलकुल अलग है और ना ही यह हांथी अन्य किसी जंगली हांथीयों या फिर उनके झुंड के साथ कभी देखा जाता है, यह अकेले रहता है, अकेले घूमता है, यहाँ तक की जब इसको भूख लगती है तब यह इलाके के एफसीआई गोडाउन अपनी भूख मिटाने पहुँच जाता है,

अगर प्यास लगी तो यह अकेले ही जनबहुल इलाके मे स्थित किसी नल के पास जाकर खुद ही नल खोलकर पानी पिता है या फिर किसी तालाब मे जाकर तालाब मे नहा रहे लोगों के बिच अपनी प्यास बुझाता है, इस जंगली हांथी की इस तरह की अनोखी व मिलनसार वेवहार को देख इलाके के वन कर्मियों ने इस हांथी का नाम रामलाल रख दिया है, इलाके के लोग इस विशालकाय हांथी को रामलाल के नाम से ही जानते और पहचानते हैं,

रामलाल इलाके के लोगों बिच कुछ इस कदर अपनापन बना चूका है की वह आए दिन इलाके मे पालतू जानवरों की तरह घूमता दिखाई देता है, लोग रामलाल को हर रोज कुछ ना कुछ खाने पिने का सामान भी देते हैं, इस बार रामलाल इलाके के एक फुटबॉल मैदान मे देखा गया जहाँ इलाके के कुछ बच्चे फुटबॉल खेल रहे थे, फुटबॉल खेलते -खेलते बच्चों का वह फुटबॉल अचानक से रामलाल के पास चला गया फिर तब क्या था रामलाल उस फुटबॉल के साथ उलझ गया और फुटबॉल खेलने मे व्यस्थ हो गया, रामलाल को फुटबॉल खेलता देख मौके पर मौजूद बच्चे ही नही बल्कि इलाके के लोग भी दंग रह गए,

लोगों ने रामलाल का वीडियो अपने -अपने मोबाईल फोन मे कैद कर लिया जो विडिओ सोसल मिडिया पर जमकर वायरल भी हो रहा है, वहीं रामलाल फुटबॉल खेलने के बाद जंगल की तरफ चले गए

NEWS ANP के लिए प०बंगाल से अमरदेव की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *