बोकारो रेंज DIG ने इंटर स्टेट बॉर्डर का किया निरीक्षण, लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस अधिकारियों को दिए कई निर्देश..

धनबाद(DHANBAD)निरसा। लोकसभा चुनाव 2024 शांति पूर्वक चुनाव सम्पन्न कराने को लेकर प्रशासनिक अमला ने पुरी तरह से कमरकस रखी हैं, जिसके तहत लगातार बैठकों का दौर भी जारी है चुनाव शांति प्रिया ढंग से हो जिसके लिए विशेष पहल की जा रही है सभी संबंधित थाने एवं ओपी के प्रभारियों पर कई जिम्मेवारियां दी गई हैं प्रशासन द्वारा हर गतिविधियों पर नजर बनाए हुए रखी गई हैं इसी के तहत बीते रात्र बोकारो रेंज केबोकारो रेंज के डीआईजी सुरेन्द्र झा ने निरसा क्षेत्रो का इंटर स्टेट बॉर्डर का दौरा किया जिसके तहत मैथन,चिरकुंडा एवं पंचेत जो कि बंगाल से झारखण्ड लगने वाले बॉर्डर का निरीक्षण किए , निरीक्षण के दौरान बॉर्डर पर तैनात अधिकारियों एवं जवानों को कई दिशा निर्देश दिए इस मौके पर चिरकुंडा पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह, मैथन ओपी प्रभारी आकृष्ट अमन एवं पंचेत ओपी प्रभारी प्रभात रंजन रॉय उपस्थित थे।

NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *