चिरकुंडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी,गांजा शराब के साथ तीन गिरफ्तार।

धनबाद(DHANBAD)निरसा।गुप्त सूचना के आधार पर चिरकुंडा पुलिस ने चिरकुंडा थाना अंतर्गत पंचेत रोड़ 3 नम्बर चढ़ाई के समीप विकास गोराई,मंगल गोराई एव लुकन देवी के द्वारा अवैध रूप से गांजा एवं शराब की ब्रिकी की जा रही थी जिसकी सूचना चिरकुंडा पुलिस निरीक्षक सह चिरकुंडा थाना प्रभारी सुनील सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर उक्त व्यक्तियों के घरों पर छपेमारी किया गया,छपेमारी के क्रम में उक्त व्यक्तियों के घर से अवैध गांजा,शारब एवं चिलम बरामद किया गया हैं उक्त सभी समानों को जप्त किया गया साथ ही अभियुक्तों को भी गिरफ्तार चिरकुंडा पुलिस द्वारा किया गया।
बरामदगी सूची पकड़े गए समानों में गांजा 4 केजी 850 ग्राम,बंगाल के देशी शराब 50 बोतल,किंग फिसर वीयर 32 बोतल एवं चिलम 190 पीस बरामद किया गया हैं, प्रेस को जानकारी देते हुए डीएसपी हेड कोवटर धनबाद शंकर कांती ने बताया कि पुलिस के लिए यह बहुत बड़ी कामयाबी हैं, यह सभी नशीले पदार्थो को होली में खपाने की योजना थी जो कि माल के साथ सारे अभियुक्तों को धर दबोचा गया हैं सभी पर कानूनी कार्यवाही की जायेगी, छपेमारी दल में पु०नि०सह थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह,पु०अ०नि० कमलजीत चौधरी,स०अ०नि० फगुआ उरांव,स०अ०नि०शशि प्रभा सिन्हा एवं चिरकुंडा थाना सशस्त्र बल एवं लाठी बल उपस्थित थे।

NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *