पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में शुक्रवार सुबह ईडी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्य के मंत्री चंद्रनाथ सिन्हा के ठिकानों पर छापा मारा है. ये छापेमारी उनके बोलपुर स्थित आवास पर चल रही है. इस दौरान केंद्रीय बल के जवान मंत्री के घर के को चारों ओर से घर लिया है.
ईडी सूत्रों के मुताबिक, राज्य के प्राथमिक भर्ती भ्रष्टाचार मामले की जांच के दौरान चंद्रनाथ का नाम सामने आया था। इसी के मद्देनजर केंद्रीय जांच एजेंसी के अधिकारी उनके घर पहुंचे हैं।
NEWS ANP के लिए आसनसोल से अमरदेव की रिपोर्ट ..
