मथुरा ने गिरिडीह से चुनाव लड़ने का किया ऐलान, धनबाद से राजेश ठाकुर भी अब टिकट की रेस में….

धनबाद( DHANBAD):झारखंड में विपक्ष गठबंधन इंडिया के सहयोगी दलों के बीच सीट शेयरिंग की तस्वीर लगभग साफ हो चुकी है। कांग्रेस के पांच तो झामुमो के दो प्रत्याशियों के नाम पर भी सहमति बन चुकी है। कांग्रेस गुरुवार को अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर सकती है।

इसके बाद झामुमो अपने उम्मीदवारों की घोषणा करेगी, अब तक बनी सहमति के मुताबिक चतरा सीट से राजद के मंत्री सत्यानंद भोक्ता के चुनाव लड़ने की उम्मीद है। वही लोहरदगा से कांग्रेस सुखदेव भगत को अपना उम्मीदवार बना सकती है। हालांकि टुंडी से झामुमो विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने खुद को गिरिडीह से गठबंधन का प्रत्याशी बताया वही धनबाद में कांग्रेस के ददई दुबे जलेश्वर महतो अजय दुबे समिति अन्य दावेदारों के अलावा प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर भी रेस में आ गए हैं।

सीट शेयरिंग को लेकर कई चरणों की बैठक के बाद सहमति बनी कि कांग्रेस साथ और झामुमों 5 सीटों पर चुनाव लड़ेगा। राजद और माले को एक एक सीट दी जाएगी वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस 7 सीटों पर चुनाव लड़ी थी। अपने कोटे के दो सेट कोडरमा और गोंडा झामुमो के लिए छोड़ा था।

कांग्रेस की साथ में से 5 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम लगभग तय है, लेकिन धनबाद और गोड्डा में अभी प्रत्याशियों को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। धनबाद से राजेश ठाकुर और ददई दुबे के नाम है तो गोड्डा से प्रदीप यादव या दीपिका पांडे में से किसी को उम्मीदवार बनाया जा सकता है वहीं झामुमो कोट की पांच सीट में से तीन सीट पर अभी तस्वीर साफ नहीं हुई है दुमका से पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन या हेमलाल मुर्मू उम्मीदवार हो सकते हैं। वहीं चाईबासा से दशरथ गगराई या सुखराम उरांव और जमशेदपुर सीट से कुणाल सारंगी या झामुमो विधायक सविता महतो की बेटी चुनाव लड़ सकती है

NEWS ANP के लिए धनबाद से अंजलि चक्रवर्ती की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *