
सिन्दरी (धनबाद) सिंदरी अंचल में नूतनडीह बस्ती गौशला में महिलाओं द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम को श्रीमती चुमकी देवी की अध्यक्षता में मनाई गयी। कार्यक्रम में सभी महिलाओं ने कहा कि होली के पर्व को शांतिपूर्वक मनाएं कुछ भी ऐसा अप्रिय कार्य ना करें जिससे उनके घर परिवार को परेशानी उठानी पड़े। कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में महिला सदस्यों ने भाग लिया सभी हर्षोल्लास के साथ एक दूसरे को रंग गुलाल लगाते हुए नजर आयी।
महिलाएं होली के इस कार्यक्रम में झूमती गाती और एक दूसरे को रंग गुलाल लगाते हुए प्यार से एक दूसरे को गले मिलते हुए नजर आई। कार्यक्रम में मुख्य चुमकी देवी रंजना शर्मा कमला देवी संगीता मोदी सरिता कुमारी अंजू उराव मीना तिवारी सुशीला देवी अदूरी देवी लता देवी सुमन तिवारी सोनल महतो आदि शामिल हुई।
NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम कुमार शर्मा की रिपोर्ट….