झारखंड जदयू के कार्यकर्ताओं ने अपने प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय नेतृत्व से धनबाद या चतरा से जदयू उम्मीदवार देने की मांग की…

पटना(PATNA) जदयू झारखंड प्रदेश के कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल जदयू प्रदेश महासचिव दीप नारायण सिंह एवं युवा जदयू झारखंड प्रदेश अध्यक्ष निर्मल सिंह के नेतृत्व में झारखंड प्रदेश प्रभारी और बिहार सरकार में मंत्री डॉ अशोक चौधरी एवं जदयू राष्ट्रीय महासचिव सह राज्य सभा सांसद संजय झा से मिलकर एनडीए गठबंधन में धनबाद या चतरा लोकसभा से जदयू पार्टी की ओर से प्रत्याशी देने की मांग की।

प्रतिनिधि मंडल ने अपने प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय नेतृत्व से झारखंड जदयू के कार्यकर्ताओं की भावनाओं से अवगत कराते हुए कहा कि अगर एनडीए गठबंधन के तहत जदयू प्रत्याशी को धनबाद या चतरा, कहीं एक लोकसभा क्षेत्र से लड़ाया गया तो एनडीए में और अधिक मजबूती आएगी ।

साथ ही साथ झारखंड के 14 लोकसभा क्षेत्र में एनडीए गठबंधन भारी बहुमत से विजय होगी। धनबाद लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने जदयू के प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह को प्रत्याशी बनाया की मांग की। प्रतिनिधि मंडल में जदयू झारखंड प्रदेश के वरिष्ठ नेता मधुकर सिंह,जदयू बोकारो जिला प्रदीप कुमार महतो, जदयू प्रदेश सचिव मनोज कुमार सिंह, जदयू बाघमारा प्रखंड अध्यक्ष गोपाल चन्द्र गोप, आदि प्रमुख कार्यकर्ता हैं।

NEWS ANP के लिए बाघमारा से धर्मेन्द्र सिंह की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *