परीक्षा देने आए छात्रों पर गिरा स्कूल छतिग्रस्त छज्जा..

झरिया(JHARIYA)। झरिया के राजा तलाब बकरिहाट मोड़ समीप कीर्ति चंद्रा गर्ल स्कूल परिसर का छतिग्रस्त छज्जा गिर जाने के कारण शनिवार को परीक्षा देने आए कक्षा आठमी छात्र प्रिंस कुमार की मौत हो गई थी।

बच्चे की मौत की सूचना पर तत्काल भाजपा नेता अरुण साव,शैलेश सिंह,अखिलेश सिंह समेत कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने घटनास्थल पर पहुंच पीड़ित परिवार के साथ खड़े होकर स्कूल प्रबंधन व प्रशासन पर पीड़ितों को इंसाफ दिलाने को लेकर दबाव बनाया था।

वही भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती रागिनी सिंह ने दूरभाष पर झरिया सीओ से वार्ता कर अतिशीघ्र मुआवजे एवं नियोजन देने की बात कही जहा झरिया सीओ द्वारा आश्वाशन मिला है वही रविवार को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती रागनी सिंह बकरिहाट मोड़ स्थित मृतक प्रिंस के आवास पहुंची।

प्रिंस की माँ गुड़िया देवी ने रोते हुए अपनी पीड़ा श्रीमती रागनी सिंह के समक्ष रखी। इस दौरान प्रिंस की माँ के आंसु थमने का नाम नही ले रहे थे जहा श्रीमती सिंह ने उनके आंसु पोछते हुए हर संभव सहायता करने का भरोसा दिया। साथी ही स्कूल प्रबंधन, शिक्षा विभाग व जिला प्रशासन को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि एक छात्र की मौत हो जाती है लेकिन विभाग हाथ मे हाथ रखे बैठा रहता है।

विभाग को करोड़ों रुपए का फंड देख रेख को मिलता रहा है। लेकिन भ्रष्टाचार में संलिप्त ठिकेदार विभाग व जनप्रतिनिधियों को तो सिर्फ अपनी तिजोरी भरने से ही मतलब है। झरिया में ऐसे कई विद्यालय है जो पूरी तरह से जर्जर हालत में है जो कभी भी धराशायी हो सकते है।

मासूम छात्र प्रिंस की इरादतन हत्या का केस दर्ज होना चाहिए जिसके लिए प्रिंसिपल और पूरा स्कूल प्रबंधन जिम्मेदार है जर्जर स्कूल में चुना का लेप चढ़ाकर चलाया जा रहा था जिसका नतीजा है कि एक मासूम छात्र भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। बता दे कि प्रिंस डीएवी राज ग्राउंड स्कूल के छात्र था जिसका परिक्षा सेंटर कीर्ति चंद्रा गर्ल स्कूल मे पड़ा था।

प्रिंस अपनी प्रथम पाली का परीक्षा देकर लांच के टाइम स्कूल के बाहर निकल रहा था तभी अचानक स्कूल के बाहरी हिस्से में लगा छतिग्रस्त छज्जा उसके ऊपर आ गिरा। धनबाद के निजी अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्र की मौत की सुनते ही लोगों में आक्रोश फैल गया। श्रीमती रागनी सिंह ने झरिया अंचल अधिकारी से भी मामले को लेकर सख्त कदम उठाने की बात कही वही जल्द से जल्द नियोजन एवं मुआवजे दिलाने की बात कही।

NEWS ANP के लिए झरिया से अरविन्द सिंह बुंदेला की रिपोर्ट ..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *