जिला स्तरीय मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मॉनिटरिंग कमेटी (MCMC) का किया गया गठन..

धनबाद (DHANBAD)लोकसभा आम चुनाव 2024 को लेकर प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में पेड न्यूज की जांच, मॉनिटरिंग एवं इलेक्ट्रॉनिक, मीडिया या आकाशवाणी एवं रेडियो पर प्रसारण के लिए राजनैतिक विज्ञापनों के प्रमाणीकरण को लेकर जिलास्तरीय मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मॉनिटरिंग कमेटी का गठन किया गया हैं।

इस कमेटी में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त सुश्री माधवी मिश्रा- अध्यक्ष, अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाचित पदाधिकारी 40 धनबाद विधानसभा क्षेत्र श्री उदय रजक- सदस्य, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री सुनिल कुमार सिंह- सचिव, एवं प्रसार भारती के धनबाद प्रतिनिधि श्री दीपक कुमार पांडेय- सदस्य के रूप में हैं।

गठित कमेटी भारत निर्वाचन आयोग द्वारा पेड न्यूज के संदर्भ में दिए गए दिशा निर्देश का अनुपालन सुनिश्चित कराएगी..

NEWSANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *