धनबाद(DHANBAD): रणधीर वर्मा चौक पर पिछले एक माह से धरना दे रहें 08पीड़ित परिवारों को पुलिस की पहल से राहत मिल गई है…
बाघमारा चिटाही गांव के कुछ दबंगों के द्वारा पिछले 25 जनवरी को उनके घर का बिजली काटे जाने से बिजली पानी ठप्प हो गया था…विरोध में ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक ढुल्लू महतो और उनके समर्थकों के खिलाफ मंदिर ट्रस्ट के लिए जमीन हड़पने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए 27 फरवरी से रणधीर वर्मा चौक पर धरना पर बैठ गए…इस बीच जिला प्रशासन की ओर से एसडीएम और बाघमारा और धनबाद सीओ ने कई बार दोनों पक्ष से वार्ता कर मामला सुलझाने की कोशिश की .. वहीं सत्ता पक्ष और विरोधी पक्ष की ओर से कई बार पीड़ितो के समर्थन में धरना का समर्थन किया गया..मामले का राजनीतिक तुल पकड़ता देख कई बार बाघमारा विधायक की ओर से सफाई भी दिया गया..जमीन का मामला सुलझाने का आग्रह किया गया.
बिजली पानी काटे जाने के मामले में धनबाद SSP एचपी जनार्दनन ने खुद गंभीरता से लिया .. ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बुधवार को बाघमारा के चिटाही गांव पहुंचे और पुलिस की पहल से पीड़ित को न्याय दिलाया..
इस दौरान बीसीसीएल एरिया 01 के जीएम पीयूष किशोर और बाघमारा डीएसपी सहित पांच थानों की पुलिस मौके पर मौजूद रहीं..
बताया जाता है कि चिटाही गांव के 08 परिवारों द्वारा डीसी और एसएसपी से शिकायत कि गई थी कि दबंग लोगों द्वारा बिजली काट दी गई है।जिसकी शिकायत पर ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी जांच में आए और अपने सामने ही बिजली को जुड़वाने का काम किया।
वही ग्रामीण एसपी ने पत्रकारों को बताया कि कुछ लोगों द्वारा ये शिकायत कि गई थी की दबंगों और असामाजिक तत्वों द्वारा बिजली पानी काट दिया गया है।जिसकी शिकायत पर वे यहां आए है और बीसीसीएल के सहयोग से पुनः बिजली पानी जोड़ने का कार्य किया गया है।और ये कही उचित नहीं है किसी भी व्यक्ति द्वारा किसी की बिजली पानी काटी जाएं ये उसके जीवन के अधिकार का हनन है,जिसकी सुरक्षा करना पुलिस का दायित्व है।
NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट…
