RANCHI: बुधवार को मुख्यमंत्री चंपई सोरेन से कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास में झारखंड बंगला भाषी उन्नयन समाज द्वारा शिष्टाचार भेंट एवं मुलाकात की गई। झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को झारखंड बांग्ला भाषी उन्नयन समिति की मांग पर प्राइमरी स्कूल में पुनः बांग्ला भाषा की पढ़ाई चालू करवाने एवं अल्पसंख्यक आयोग में बांग्ला भाषा भाषी सदस्य को नियुक्त करने और रेलवे स्टेशन पर पुनः बंगला में लिखने की प्रति श्रुति देने के लिए उन्हें बांग्ला भाषा भाषी की ओर से साल उढ़ाकर मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को सम्मानित किया।

समिति के सदस्यों ने कहा कि मुख्यमंत्री के द्वारा हमारे बांग्ला भाषा को सामान दिया गया जिसके लिए हम सभी बांग्ला भाषी सदा मुख्यमंत्री के आभारी रहेंगे। जिससे हम सभी बंगाली समाज के लोग काफी खुश है। मौके पर झारखंड बंगला भाषी उन्नयन समिति के संस्थापक वेंगू ठाकुर, समिति के कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती रीना मंडल, आशीष मंडल, राजेश राय, अपूर्ण गुहा, तापस चटर्जी, करूणामय मंडल, अन्य समिति के सभी सदस्य गण मौजूद रहे।
NEWS ANP के लिए रांची से ब्यरो रिपोर्ट….