
धनबाद(DHANBAD):नारी का सम्मान जहां है समाज का उत्थान वहां है, अगर महिलाए शहर मे सुरक्षित हो तो देश प्रगति की ओर बढता है। इसी सोच को आगे बढाते हुऐ,शहर के पुलिस लाइन में सिटी एसपी अजीत कुमार के नेतृत्व में हरी झंडी दिखाकर पिंक पेट्रोलिंग शक्ति स्क्वाड को रवाना किया गया। मौके पर मौजूद सिटी एसपी अजित कुमार ने मीडिया को बताया कि शहर में महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शहर के हर एक चौक चौराहों पर और खास कर ऐसी जगह जहां पर लोग अपने परिवार एवं छात्र-छात्राएं का जुटान होता है।
वैसे जगह पर पिक पेट्रोलिंग कर रही पुलिस बल्कि महिला जवान पूरे शहर में अपनी नजर रखेंगे और ऐसे सभी असामाजिक तत्वों पर अपनी नजर बनाए रखेंगे। जिस शहर का एक बेहतर माहौल और महिलाओं की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सके खासकर छेड़खानी के मामले के रोकथाम पर पहनी नजर होगी।
जिसको देखते हुए पुलिस प्रशासन ने पिंक पेट्रोलियम स्कूटी को रवाना किया। जो शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाकर पेट्रोलिंग करेंगे।वही सिटी एसपी अजीत कुमार ने जनता से अपील की एक है कि किसी भी तरह की परेशानी होने पर अपने नजदीकी थाना में जाकर शिकायत दर्ज कराए ताकि जल्द से जल्द कार्रवाई की जा सके…
NEWS ANP के लिए धनबाद से नितेश की रिपोर्ट….