धनबाद व चतरा में से किसी एक सीट पर ही राजपूत को टिकट देगी भाजपा दूसरी सीट पर ब्राह्मण भूमिहार ओबीसी को मिलेगा मौका…

धनबाद(DHANBAD) सोशल इंजीनियरिंग के तहत धनबाद और चतरा संसदीय क्षेत्र अब झारखंड बीजेपी में मंथन शुरू हो गया है. जानकारी के अनुसार झारखंड में भाजपा इस पर एक ही राजपूत को उम्मीदवार बनाएगी। इस पर लगभग सैद्धांतिक सहमति बन चुकी है वर्तमान में धनबाद और चतरा सीट से राजपूत वर्ग के सांसद है धनबाद से पशुपतिनाथ सिंह और चतरा से सुनील सिंह इन दो सेट में से किसी एक जगह राजपूत को उतारा गया।

तो दूसरी जगह कायस्थ भूमिहार ब्राह्मण या ओबीसी वर्ग के उम्मीदवार को टिकट मिल सकता है। पार्टी सूत्रों के अनुसार धनबाद में राजपूत को टिकट मिलने की स्थिति में छात्र में भूमिहार या ब्राह्मण कोई भी या फिर टैली में से किसी एक को टिकट मिलेगा इस इसी प्रकार चतरा में राजपूत को टिकट मिलने की स्थिति में धनबाद में कायस्थ भूमिहार ब्राह्मण या ओबीसी को टिकट मिलेगा.

भाजपा ने वरीय नेताओं ने कोईरी या तेली में से किसी एक को टिकट देने की मुहिम पर काम शुरू कर दिया है। वर्तमान में ओबीसी के चार कैंडिडेट के नाम घोषित किए गए हैं जिनमें एक कुर्मी,एक यादव और दो वैश्य है। अगर कोईरी या तेली में से किसी एक को टिकट मिला तो भाजपा के 13 संसदीय क्षेत्र में से पांच ओबीसी को टिकट मिलेगा अगर आजसू की बात करें तो गिरिडीह सीट से कुर्मी उम्मीदवार ही उतर जाएगा ऐसे में अनुमान है कि एनडीए इस बार 14 संसदीय क्षेत्र में 6 संसदीय क्षेत्र में से ओबीसी उम्मीदवार उतारेगा।

वर्ष 2019 में लोकसभा चुनाव में सामान्य वर्ग के दो टिकट काटे थे उसे समय भाजपा ने सहयोगी आजसू को गिरिडीह सीट दी थी जिसे रविंद्र पांडे का टिकट कट गया था अन्नपूर्णा देवी के भाजपा में शामिल होने के कारण कोडरमा के सांसद रहे रविंद्र कुमार राय को टिकट नहीं मिला था। इस बार सामान्य वर्ग के सांसद जयंत सिन्हा का टिकट कर चुका है.

भाजपा की पहली सूची में धनबाद से प्रत्याशी का नाम नहीं होने से सियासी पारा दिन भर चढ़ा रहा लोग धनबाद से भाजपा प्रत्याशी के नाम को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं करते दिखे वहीं सांसद पीएन सिंह के आवास पर भी नेताओं कार्यकर्ताओं के दिन भर आवाजाही बनी रही भाजपा प्रत्याशियों की दूसरी सूची भी जल्द आने की बात कही जा रही है.

NEWS ANP के लिए धनबाद से अंजलि चक्रवर्ती की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *