नाटकीय ढंग से 4 लाख लेकर रफू चक्कर हुए चोर… शहर के बीचो-बीच सिटी सेंटर पास की घटना…

धनबाद(DHANBAD) शहर में छिनतई और चोरी की घटना थमने का नाम नहीं ले रही अलग-अलग अंदाज में लोगों को चकमा देकर शातिर पैसे की छिनतई करने में जुटे हुए हैं ताजा मामला गुरुवार को सिटी सेंटर के समीप बैंक मोड़ के रहने वाले गुलशन कौर के साथ घटी जो की एक ट्रांसपोर्टर है अपराधियों ने चकमा देकर उनकी गाड़ी से चार लाख नगद और लैपटॉप लेकर चंपत हो गए..

पूरे मामले पर जानकारी देते हुए गुलशन कौर ने बताया कि बैंक मोड़ अपने आवास से 5 लाख नगद लेकर आए थे ड्राइवर को एक लाख नगद देकर बैंक में जमा करने भेजा और वह खुद गाड़ी में ही थे तभी एक शख्स आया और नॉक कर कुछ गिरने का इशारा किया कि उन्होंने ध्यान नहीं दिया जिसके बाद फिर एक शख्स ने इशारा किया गाड़ी से उतरा तो कोई नहीं था इतने में ड्राइवर ने बताया कि गाड़ी में रखा पैसा गायब है…

सूचना पर तत्काल धनबाद थाना प्रभारी राजेश कुमार दलबल के साथ पहुंचे और जांच पड़ताल में जुट गए वहीं सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे है पूरे मामले पर थाना प्रभारी ने बताया कि हर बिंदुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है विधिसम्मत जांच कर कार्रवाई की जाएगी..

NEWS ANP के लिए धनबाद से नितेश के साथ अंजलि चक्रवर्ती की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *