कोयले के वर्चस्व को लेकर एक बार फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा धनबाद, सिंह मेंशन और रघुकुल समर्थक आपस में भिड़े…

धनबाद(DHANBAD) कोयलांचल में एक बार फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा. घटना में एक युवक को गोली लगी है. बताया जा रहा है की सिंह मेंशन और रघुकुल समर्थकों के बीच वर्चस्व को लेकर फायरिंग की गई है.वही पुलिस पुरे मामले की जांच में जुट गई है.

वही घटना पुटकी थाना क्षेत्र के गोपालीचक स्थित BCCL के सिंह नेचुरल आउटसोर्सिंग कंपनी में हुई है. सोनू नामक एक युवक को गोली लगी है. गोली लगने के बाद सोनू को आनन-फानन में SNMMCH पहुंचाया गया. जहां फिलहाल उसका इलाज चल रहा है. सोनू को बाहं में गोली लगी है.

बता दें की यह घटना सिंह मेंशन और रघुकुल समर्थकों के बीच आउटसोर्सिंग में वर्चस्व को लेकर हुई है. जिसमें दोनों पक्षों की ओर से गोलीबारी और बमबाजी की गई है. जिसमें एक युवक को गोली लगी है। वही इस घटना के बाद इलाके के मे दहशत का माहौल हैं.

पुलिस के मुताबिक रघुकुल और सिंह मेंशन समर्थकों के बीच पहले मारपीट की घटना हुई, फिर देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और लड़ाई गोलीबारी और बमबाजी में बदल गई . जिसमें सोनू यादव को गोली लगी है. सोनू यादव रघुकुल समर्थक बताया जा रहा है.

NEWS ANP के लिए नितेश की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *