बाघमारा(BAGHMARA) बी सी सी एल के मधुबन कोलवाशरी में गठित संयुक्त मोर्चा द्वारा18 सूत्री मांगों के समर्थन में बुधबार को चार दिवसीय धरना शुरू किया गया है।धरना में इंटक, एटक, जनता मज़दूर संघ, सीटू, बीएमएस से जुड़े मज़दूर धरना पर बैठे हैं।
धरना पर मधुबन कोलवाशरी के मज़दूर परमेश्वर भुईया, राजू मोहली ,मोहन मुंडा, पप्पू रवानी, रामेश्वर केवट, नीतियानंद ओराँव, दुलु गोप बैठे हैं।मज़दूरों ने कहा कि मधुबन कोलवाशरी प्रबंधन सिर्फ मज़दूर को मांगो पर वार्ता करती हैं लेकिन वार्ता के बाद उन मांगो की पूर्ति नही की जाती है।
अगर प्रबंधन संयुक्त मोर्चा से वार्ता नही करता तो 25 फरवरी को मधुबन कोलवाशरी का चक्का जाम होगा।इस अवसर पर एटक के जगदीश साव ,इंटक के कामख्यानारायन सिंह, सीटू के धनंजय महतो, जनता मज़दूर संघ के परमेश्वर भुईया, बी एम एस के शौरभ सुमन के अलावे कई मज़दूर शामिल थे।
NEWS ANP के लिए बाघमारा से धर्मेन्द्र सिंह की रिपोर्ट…
