
अंडर – 19, ओपन (मेन) और मास्टर्स/वेटेरन्स(40 +)श्रेणियों में होगा आयोजन
धनबाद(DHANBAD):खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और बैडमिंटन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के उद्देश्य से 99G स्पोर्ट्स द्वारा धनबाद के मेमको मोड़ स्थित 99G स्पोर्ट्स बैडमिंटन एक्सीलेंस एकेडमी परिसर में “नॉक आउट ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट 2026” का भव्य आयोजन किया जा रहा है। 24 मई तक चलने वाले इस बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन तीन श्रेणियों में किया जा रहा है जिसमें अंडर 19 में सिंगल्स और डबल्स में महिला और पुरुष खिलाड़ी हिस्सा ले सकते है वही दूसरी श्रेणी में सिर्फ पुरुष खिलाड़ी सिंगल्स और डबल्स में हिस्सा लिया है। वही 40 की उम्र से अधिक पुरुष खिलाडी भी मास्टर्स/ वेटेरन्स श्रेणी में डबल्स के रूप में खेल रहे है। इस प्रतियोगिता का उदघाटन बोकारो जोन के पुलिस महानिरीक्षक शैलेन्द्र कुमार सिन्हा ने दीप प्रज्वलित और फीता काटकर किया। वही इस मौके पर उन्होंने 99 G स्पोर्ट्स द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह का आयोजन होने से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त होता है। वही इस मौके पर 99 ग्रुप ऑफ कम्पनीज़ के सीएमडी श्याम पांडेय ने बताया कि 99 G स्पोर्ट्स द्वारा इस बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन सभी उम्र के खिलाड़ियों को ध्यान में रख कर कराया जा रहा है। 40 वर्ष की उम्र पार कर चुके खिलाडी भी इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे है। इस टूर्नामेंट में विजेता और उप विजेता खिलाड़ियों को नगद राशि के अलावा आकर्षक ट्रॉफी और अन्य पुरुस्कार भी दिया जाएगा। वही उन्होंने आगे बताया कि 99G स्पोर्ट्स बैडमिंटन एक्सीलेंस एकेडमी का उद्देश्य बैडमिंटन के क्षेत्र में अपना कैरियर बनाने वाले प्रतिभावान खिलाड़ियों को उचित प्लेटफार्म देना है इसलिए अंतराष्ट्रीय स्तर का बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण कराया गया जिसमे खिलाड़ियों के लिए सभी प्रकार की सुख सुविधा का ध्यान रखा गया है। इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के बैडमिंटन कोर्ट में खेलने का अनुभव प्राप्त होगा। वही इस उदघाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बोकारो जोन के पुलिस महानिरीक्षक शैलेन्द्र कुमार सिन्हा के अलावे 99 ग्रुप ऑफ कम्पनीज़ के सीएमडी श्याम पांडेय, सीईओ राम प्रताप सिंह, प्रमोद सिंह,सत्यप्रकाश, सम्राट चौधरी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

