टाटा स्टील के झरिया डिवीजन में 75वां गणतंत्र दिवस मनाया गया..

जामाडोबा(JAMADOBA): 26 जनवरी, 2024: टाटा स्टील के झरिया डिवीजन ने जीएम कार्यालय, जामाडोबा में 75वां गणतंत्र दिवस मनाया। इस अवसर पर नरेंद्र कुमार गुप्ता, चीफ जामाडोबा ग्रुप, झरिया डिवीजन, टाटा स्टील ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

इस अवसर पर अपने संबोधन में , नरेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा, “हम अपने समुदायों के लिए लगातार काम कर रहे हैं और उन्हें कंपनी के साथ समृद्ध होते देखना अच्छा लगता है। सभी पहलुओं में उनके सुधार के लिए हमारा प्रयास हमेशा हमारे कामकाज का केंद्र बिंदु रहा है। समुदायों ने भी हर संभव तरीके से हमारा समर्थन करके महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।”

कार्यक्रम में कर्नल भवानी सिंह निर्वाण, हेड (एडमिनिस्ट्रेशन), पंकज दास, हेड (एचआरबीपी), कौशिक गायन, हेड (प्लानिंग), राजीव रंजन, हेड (जामाडोबा कोल प्रिपरेशन प्लांट), पार्थ प्रतिम बनर्जी, प्रिंसिपल जियोलॉजिस्ट, झरिया डिवीजन, टाटा स्टील, संतोष महतो, क्षेत्रीय सचिव, राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन, अधिकारीगण, यूनियन प्रतिनिधि और कर्मचारीगण उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन सुजीत कुमार झा, सीनियर एरिया मैनेजर सिक्योरिटी, झरिया डिवीजन ने किया।

NEWS ANP के लिए झरिया से भोला बाउरी की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *