संत शिरोमणि बाबा गणिनाथा जी की 72वें जयंती मनी..

झरिया। (JHARIYA)संत शिरोमणि बाबा गणिन्नाथ जी के 72 वें जयंती एवं वार्षिक भव्य महोत्सव सह भवन द्वार उद्घाटन समारोह के उपलक्ष पर अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा धनबाद जिला द्वारा शनिवार को धनबाद भुईफोड़ गोविंदपुर रोड स्थित लाल बंगला प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती रागिनी सिंह उपस्थित हुई।

जहा समिति सदस्यों ने श्रीमती रागिनी सिंह का स्वागत अभिनंदन किया। वही इस अवसर पर श्रीमती सिंह ने संत शिरोमणि गणिनाथ जी की जयंती के उपलक्ष पर लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि संत शिरोमणि गणिनाथ जी द्वारा दिए गए विचारो और सुझावों पर चल कर हम एक अच्छा समाज विकसित कर सकते है। जिसके लिए त्याग और समर्पण की भावना होनी चाहिए। इस अवसर पर धनबाद सांसद ढुल्लू महतो धनबाद विधायक राज सिन्हा श्रीमती तारा देवी समेत समिति जिला अध्यक्ष अखिलेश कुमार गुप्ता, परमानंद प्रसाद,वासुदेव प्रसाद गुप्ता, रविन्द्र कुमार गुप्ता, दिलीप कुमार गुप्ता, राजेश गुप्ता, मनोज कुमार गुप्ता, उमेश साह, अरूण कुमार गुप्ता, मनोज कुमार साव,सचिन कुमार गुप्ता, युवा कार्यकारी अध्यक्ष अमित गुप्ता आदि मौजूद रहे।News a n p के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *