48 घंटे के अंदर पुलिस करें आरोपी को गिरफ्तार, नहीं तो होगी विरोध प्रदर्शन व सफाई कार्य का नगर मे बहिष्कार- पंकज वाल्मीकि

48 घंटे के अंदर पुलिस करें आरोपी को गिरफ्तार, नहीं तो होगी  विरोध प्रदर्शन व सफाई कार्य का नगर मे बहिष्कार- पंकज वाल्मीकि

झरिया( JHARIA): बाल्मीकि महापंचायत के तत्वधान मे बाल्मीकि कॉलोनी कोयरीबाँध झरिया मे मंगलवार को एक बैठक की गई, जिसकी अध्यक्षता पंकज बाल्मीकि ने किया, मौके पर समाज के लोगों को सम्बोधित करते हुए पंकज बाल्मीकि ने कहा कि 26 जनवरी को झरिया बजार मे एक अधेड़ दलित महिला सफाई कर्मी मंजू देवी के साथ दुकानदार सुनील केशरी ने जाती सूचक गाली गलौज करते हुए सरे आम भरी बजार मे मारपीट करने का हिमाकत किया वो कहीं से भी बर्दास्त नहीं किया जायेगा, इसके लिए पीड़िता मंजू देवी ने झरिया थाना को एक लिखित शिकायत किया है, परन्तु 24 घंटे से ज्यादा समय बीत गया और अभी तक पुलिस ने पीड़ित महिला को न्याय दिलाने के लिए कोई ठोस पहल नहीं की है और नाही घटना को अंजाम देने वाले को गिरफ्तार की है जिससे लोगों की धैर्य की बांध टूट रही है मैं प्रशासन से मांग करता हूं कि अगर 48 घंटे के अंदर सुनील केशरी को गिरफ्तार कर नंगे पाँव शहर मे पैदल घुमाया जाय ताकि भविष्य मे कोई भी हमारी मां बहनो के साथ मारपीट करना तो दूर की बात है, आँख उठाकर ना देख सके, अगर ऐसा नहीं हुआ तो आने वाले 30 जनवरी गांधी स्मृति दिवस के मौके पर हम लोग एक दिन पूरे सफाई कर्मी कार्य को बहिष्कार करते हुए जय भीम जय संबिधान के नारे के साथ शांतिपूर्ण वातावरण मे नगर भ्रमणकरते हुए विरोध प्रदर्शन करने का काम करेंगे,
अगर उससे भी बात नहीं बनी तो अनिश्चित कालीन सफाई कार्य को पुरे शहर मे बंद कर देंगे,मौके पर सुभास बाल्मीकि, बिक्की बाल्मीकि, शिवबालक पासवन,गंगा बाल्मीकि,भगवान दास,राजू दास,बबलू दास,रामजीत भुइया, विशाल बाल्मीकि, सतीश बाल्मीकि,अजय पासवन,अजय चौधरी,संतोष पासवन आदि लोग मौजूद थे,

NEWS ANP के लिए झरिया अरबिंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *