25 वर्षीय युवक ने फांसी के फंदे के सहारे किया अपनी जीवन लीला समाप्त…

झरिया(JHARIA) झरिया थाना क्षेत्र के चौथाई कुली धर्मनगर पांडेय मुहल्ला निवासी भागीरथ पांडे का 25 वर्षिय पुत्र राजेश पांडेय ने बुधवार की देर रात अपने आवास में प्लास्टिक की रस्सी के सहारे फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि मृतक राजेश शादीशुदा था और वह अपनी पत्नी नेहा देवी व दो छोटी बच्चियों कनक (3) , काव्या (2) के साथ रहता था।

स्थानीय लोगों ने बताया कि राजेश पेशे से ऑटो रिक्शा चालक था, वही बुधवार की देर शाम बच्चों को सरस्वती पूजा घुमा कर घर लाया था। अचानक रात में चिल्लाने की आवाज आई तो स्थानीय लोगों ने देखा कि राजेश फाँसी पर लटका हुआ है, आनन फानन में उसे उतार कर स्थानीय हस्पताल ले जाया गया उसकी बिगड़ती हालात देख उसे धनबाद एसएनएमसीएच भेज दिया गया जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वही गुरुवार की सुबह पोस्टमार्टम कर मृतक का शव परिजनों को सौप दिया गया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक के बड़े भाई दीपक पांडेय का दस वर्ष पूर्व दुर्घटना में मौत हो गई थी। वही उसका छोटा भाई किशन पांडेय मुंबई में काम करता है। बूढ़े माँ बाप समेत पूरे परिवार की जिम्मेदारी राजेश के कंधे पर थी। उसने फाँसी क्यों लगाई यह समझ से परे है। वही राजेश के इस कदम से उसके परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

NEWS ANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट….

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *