जनसामान्य रेलवे लाइन से दूर रहें
पूर्व मध्य रेल के अंतर्गत डीडीयू – गया – प्रधानखांटा रेलखंड में रेल परिचालन की 180 किमी प्रति घंटा की अधिकतम गति क्षमता तक वृद्धि हेतु अवसंरचना उन्नयन कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में 25.03.2026, बुधवार को डीडीयू-गया-प्रधानखांटा रेलखंड में मॉनिटरिंग सिस्टम से लैस ट्रायल ट्रेन से 180 किमी प्रतिघंटा तक की अधिकतम गति के साथ परिचालन हेतु निरीक्षण सह ट्रायल किया जाना है। पहले ट्रेन डाउन दिशा में डीडीयू जंक्शन से चलकर गया जंक्शन होते हुए आगे प्रधानखांटा तक जाएगी, फिर अप दिशा में डीडीयू जंक्शन वापस आयेगी।
अतः सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि डीडीयू – गया – प्रधानखांटा रेलखंड में 180 किमी प्रति घंटा पर दोनों ओर से प्रस्तावित स्पीड ट्रायल को देखते हुए 25.03.2026 मंगलवार को दिन भर रेलवे ट्रैक से पर्याप्त सुरक्षात्मक दूरी बनाए रखें। सभी जनसामान्य रेल लाइन के निकट न आएं तथा मवेशियों को भी रेल लाइन से दूर रखें। सभी समपार फाटक पर सभी संकेतों एवं निर्देशों का पालन करें। अनाधिकृत स्थान से या बंद समपार फाटक से रेलवे लाइन पार न करें। स्टेशनों पर सभी लोग एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के लिए उपलब्ध फुट ओवर ब्रिज का प्रयोग करें। सभी संरक्षा नियमों का पालन करें। यदि किसी भी प्रकार की दुर्घटना होती है तो इसके लिए रेल प्रशासन जिम्मेदार नहीं होगा।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

