25 मार्च से 28 मार्च सुबह 6 बजे तक कार्यरत रहेगा जिला नियंत्रण कक्ष….

25 मार्च से 28 मार्च सुबह 6 बजे तक कार्यरत रहेगा जिला नियंत्रण कक्ष….

0326 – 2311807, 112 है जिला नियंत्रण कक्ष का फोन नंबर

7 जोनल दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति

सोशल मीडिया पर रहेगी मॉनिटरिंग सेल की कड़ी नजर

धनबाद(DHANBAD): रामनवमी को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार तथा एडीएम लॉ एंड ऑर्डर हेमा प्रसाद ने संयुक्त आदेश जारी किया है।

जिसमें जिले को कतरास, धनबाद, चिरकुंडा, तोपचांची, झरिया, गोविंदपुर एवं टुंडी जोन में बांटा है। सभी जोन में जोनल दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी तथा सभी थाना व ओपी में पुलिस पदाधिकारी के साथ दंडाधिकारी मौजूद रहेंगे। साथ ही सभी थाना क्षेत्र में पुलिस का चलंत दस्ता लगातार भ्रमणशील रहेगा। क्विक रिस्पॉन्स टीम भी मौजूद रहेगी।

रामनवमी के अवसर पर 25 मार्च दोपहर 2 बजे से 28 मार्च की सुबह 6 बजे तक जिला नियंत्रण कक्ष कार्यरत रहेगा। अनुमंडल दंडाधिकारी लोकेश बारंगे जिला नियंत्रण कक्ष के संपूर्ण प्रभार में रहेंगे। जबकि डीएसपी सीसीआर सुमित कुमार पुलिस पदाधिकारी के वरीय प्रभार में रहेंगे। जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या 0326 – 2311807, 112 है। जिला नियंत्रण कक्ष में आवश्यक जीवन रक्षक दवाओं के साथ चिकित्सक की टीम तथा एम्ब्युलेंस मौजूद रहेगी।

सभी थाना व ओपी में रहेंगे दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी

रामनवमी के अवसर पर धनबाद, बैंक मोड़, सरायढेला, धनसार, झरिया, जोरापोखर, सुदामडीह, पाथरडीह, तिसरा, सिंदरी, बलियापुर, केंदुआडीह, पुटकी, लोयाबाद, जोगता, कतरास, राजगंज, महुदा, मधुबन, बरोरा, तेतुलमारी, बाघमारा, तोपचांची, हरिहरपुर, बरवाअड्डा, गोविंदपुर, टुंडी, पुर्वी टुंडी, मनियाडीह, निरसा, चिरकुंडा थाना तथा भूली ओपी, घनुआडीह, बोर्रागढ़, भौंरा, लोदना, अलखडीहा, गौशाला, मुनिडीह, भागाबांध, अंगारपथरा, कपूरिया, रामकनाली, गोंदुडीह, खरखरी, ईस्ट बसुरिया, सोनारडीह, धर्माबांध, कालूबथान, कुमारधुबी, मैथन, गलफरबाड़ी, खरखरी, भाटडीह एवं पंचेत ओपी में पुलिस पदाधिकारियों के साथ साथ दंडाधिकारी तथा चलंत दस्ता रहेगा।

लगातार भ्रमणशील रहेगा पुलिस का चलंत दस्ता

पुलिस का चलंत दस्ता लगातार भ्रमणशील रहेगा। वहीं अनुमंडल दंडाधिकारी, सभी डीएसपी, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, साइबर डीएसपी, साइबर थाना प्रभारी व्हाट्सएप ग्रुप सहित विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगातार नजर बनाए रखेंगे। साथ-साथ समन्वय स्थापित करते हुए पूरे अनुमंडल क्षेत्र में विधि व्यवस्था संधारण के लिए आवश्यक कार्रवाई करेंगे।

47 थाना क्षेत्र में रहेगी विशेष निगरानी

रामनवमी के अवसर पर धनबाद थाना, सरायढेला, बैंक मोड़, धनसार, गोविंदपुर, बरवाअड्डा, टुंडी, बलियापुर, सिंदरी, लोयाबाद, राजगंज, चिरकुंडा, तोपचांची, कतरास सहित 47 थाना क्षेत्र में प्रशासन की विशेष निगरानी रहेगी। साथ में 46 संवेदनशील थाना क्षेत्र में विशेष निगरानी रहेगी।

रामनवमी के अवसर पर सोशल मीडिया पर भ्रामक, आपत्तिजनक, लोक शांति या विधि व्यवस्था को प्रभावित करने वाली सामग्री पर पुलिस के सोशल मीडिया मोनिटरिंग सेल की विशेष निगरानी रहेगी। ऐसा करने वालों के विरुद्ध विधि सम्मत एवं नियमानुकूल कार्रवाई की जाएगी।

संयुक्त आदेश में विधि व्यवस्था एवं प्रशासनिक नियंत्रण सुनिश्चित करने के लिए सभी राजपत्रित पदाधिकारी एवं पर्यवेक्षक मुख्यालय में मौजूद रहेंगे। सभी थाना व ओपी प्रभारी अपने-अपने संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी के साथ रामनवमी पर्व के दौरान अखाड़े एवं जुलूस के लिए निर्धारित रूट का भौतिक सत्यापन करेंगे। जहां आवश्यकता होगी वहां बैरिकेडिंग करेंगे।

वहीं बीसीसीएल के सेंट्रल हॉस्पिटल, एसएनएमएमसीएच तथा जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्र, उप स्वास्थ्य केद में 24 घंटे चिकित्सक, एएनएम एवं कर्मी उपलब्ध रहेंगे।

संयुक्त आदेश में पेयजल आपूर्ति, साफ सफाई, विद्युत आपूर्ति सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों को लेकर दिशा निर्देश दिए गए हैं।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *