अमेरिका से खबर सामने आ रही है, जहां करीब 165 साल बाद डॉलर नोट में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी करेंसी पर डोनाल्ड ट्रंप के हस्ताक्षर शामिल किए जाने की चर्चा तेज हो गई है।
दरअसल, अमेरिका में परंपरा के अनुसार वित्त मंत्री और ट्रेजरी सेक्रेटरी के हस्ताक्षर ही नोटों पर होते हैं। ऐसे में यह बदलाव अपने आप में काफी अहम माना जा रहा है।
हालांकि, इसको लेकर अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और न ही अमेरिकी प्रशासन की ओर से कोई स्पष्ट घोषणा की गई है।
अगर ऐसा होता है, तो यह अमेरिकी मुद्रा के इतिहास में एक बड़ा बदलाव होगा, जो 165 साल बाद देखने को मिल सकता है।
फिलहाल इस खबर को लेकर दुनियाभर में चर्चा जारी है और सभी की नजरें अमेरिका के अगले फैसले पर टिकी हुई हैं।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

