धनबाद(DHANBAD): सिम्बायोसिस पब्लिक स्कूल, धनबाद के विद्यार्थियों ने 12वीं धनबाद जिला कराटे चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाड़ियों ने कुल दो स्वर्ण पदक, एक रजत पदक एवं दो कांस्य पदक जीतकर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की।
इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर दो स्वर्ण पदक विजेता एवं एक रजत पदक विजेता विद्यार्थी का चयन रांची में आयोजित होने वाली झारखंड राज्य कराटे चैंपियनशिप के लिए किया गया है, जो विद्यालय के लिए अत्यंत गर्व का विषय है।
विद्यालय की प्राचार्या एवं प्रबंधन समिति ने इस शानदार उपलब्धि पर सभी विजेता विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी तथा खेल शिक्षक राकेश पांडे के समर्पण, कठिन परिश्रम एवं कुशल मार्गदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और खेल भावना का विकास करते हैं।
विद्यालय सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु खेलकूद एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों को प्रोत्साहित करता रहा है और भविष्य में भी इस दिशा में निरंतर प्रयासरत रहेगा।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

