वार्ड सदस्य संघ एग्यारकुंड के सदस्यों द्वारा बीडीओ को सौपा गया 10 सूत्री मांग पत्र…

धनबाद(DHANBAD)निरसा।वार्ड सदस्य संघ एग्यारकुंड के सदस्यों द्वारा मंगलवार की दोपहर अध्यक्ष दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में वार्ड सदस्यों ने बीडीओ को सौपा 10 सूत्री मांग पत्र सौपा। साथ ही पहली औपचारिक मुलाकात को ले गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया। करीब दो घंटो तक चली औपचारिक बैठक में वार्ड सदस्यों ने अपनी समस्या रखी। जिसमें वार्ड सदस्यों का बकाया मानदेय एवं भत्ता जल्द से जल्द भुगतान किया जाए

वार्ड सदस्यों का प्रशिक्षण का मानदेय एवं प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र, सरकारी फॉर्म में वार्ड सदस्यों के हस्ताक्षर का कॉलम अनिवार्य करना, प्रत्येक मां कार्यकारिणी की बैठक करना, प्रखंड एवं पंचायत भवन में वार्ड सदस्यों की बैठने के लिए कमरा उपलब्ध कराना, वार्ड सदस्य का मानदेय प्रतिमा ₹1500 करना, ग्राम सभा में वार्ड की अनुशंसा अनिवार्य करना, विकास योजना के बोर्ड में वार्ड सदस्य का नाम अंकित होना, प्रखंड के बैठक

में वार्ड सदस्यों को सम्मिलित करना, प्रखंड द्वारा जारी पत्र वार्ड अध्यक्ष को देना अनिवार्य रूप से किया जाय। इसके अलावा कई मुद्दों पर चर्चा हुई। वार्ड सदस्य संघ एग्यारकुंड अध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने कहा की बीडीओ के साथ वारता काफी सार्थक हुआ है। उन्होंने ने सभी सदस्यों को आश्वास्त किया है की जितना हो सके। आप सभी के मांगो को पूरा करने का प्रयास किया जायगा। इस दौरान दर्जनो वार्ड सदस्य उपस्थित थे।

NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *