अंतिम दिन 10 उम्मीदवारों ने किया नामांकन…

7 मई को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी

9 मई को नाम वापस लेने की अंतिम तिथि

धनबाद(DHANBAD) लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त सुश्री माधवी मिश्रा के समक्ष 10 उम्मीदवारों ने नामांकन किया। नामांकन के दौरान सामान्य प्रेक्षक श्री अनूप खिनची निर्वाचन पदाधिकारी के कक्ष में मौजूद थे।

आज मोहम्मद एकलाक अंसारी, श्री तुलसी महतो, श्री निताई दत्ता, श्री हीरा लाल शंखवार, मोहम्मद फैसल खान, श्री मोहन सिंह, मोहम्मद तफाजुल हुसैन, श्री अकबर अली, श्री त्रिदेव कुमार महतो तथा श्री गौतम कुमार महतो ने नामांकन किया।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि 7 मई को सुबह 11:00 बजे से नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी शुरू की जाएगी। वहीं 9 मई 2024 को दोपहर 3:00 बजे तक नाम वापस लेने की अंतिम तिथि निर्धारित है। धनबाद में 25 मई को सुबह 7 बजे से संध्या 5 बजे तक मतदान निर्धारित है। 4 जून 2024 को मतगणना तथा 6 जून को चुनाव की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

नामांकन के दौरान सामान्य प्रेक्षक श्री अनूप खिनची, उपायुक्त सुश्री माधवी मिश्रा, अपर समाहर्ता श्री विनोद कुमार, निदेशक डीआरडीए श्री राजीव रंजन, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री प्रदीप कुमार शुक्ला व अन्य लोग मौजूद थे।

NEWS ANP के लिए धनबाद से कुवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट …

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *