सिन्दरी में अवैध टिकट के साथ 02 गिरफ्तार,SDPO ने किया PC..

सिन्दरी,(SINDRI) अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ,SDPO भूपेंद्र प्रसाद राउत ने वृहस्पतिवार को अपने सिन्दरी स्थित कार्यालय में एक प्रेस वार्ता में पत्रकारों को बताया कि,4 सितम्बर की रात्रि को थाना प्रभारी, सुदामडीह को सूचना प्राप्त हुई कि गौरखुटी बस्ती में अजय चौरसिया के नाम से एक व्यक्ति द्वारा अपने घर से अवैध लॉटरी बेचने का काम किया जा रहा है। उक्त सूचना के आधार पर गश्ती दल के पदाधिकारी स०अ०नि० उमेश लाल राय एवं सशस्त्र बल के साथ गौरखुंटी बस्ती स्थित अजय चौरसिया के घर पहुंचे तथा सशस्त्र बलों की सहयोग से छापामारी किया। छापामारी के क्रम में दो व्यक्ति 1. अजय चौरसिया एवं 2. करण महतो अवैध लॉटरी बेचने का प्रयास कर रहे थे। अवैध लॉटरी को विधिवत्त जप्त किया गया तथा उक्त अवैध लॉटरी के कारोबार में संलिप्त व्यक्ति को गिरफ़्तार किया गया। जिसके संबंध में सुदामढीह थाना कांड सं0-51/24, दिनांक-04.09.2024, धारा-318(4)/3(5) बी.एन.एस. एवं 07(3) लॉटरी रेगुलेशन एक्ट 1998 दर्ज किया गया।


NEWS ANP के लिए सिन्दरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *