2
चतरा(CHATRA): झारखंड के चतरा जिले में क्रशर और बालू कारोबारी प्रेमचंद सिंह उर्फ प्रेम सिंह को कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान से जानलेवा धमकी मिली है। प्रेम सिंह लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख नेता और पूर्व मुखिया भी हैं। धमकी व्हाट्सएप पर ऑडियो मैसेज और कॉल के जरिए दी गई। इसमें दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। नहीं देने पर “खोपड़ी खोल देने” और जान से मारने की धमकी दी गई। धमकी देने वाले ने खुद को दुबई से बोलने वाला प्रिंस खान बताया। उसने कहा कि एसपी, डीआईजी, आईजी या डीजीपी भी उन्हें नहीं बचा पाएंगे।
प्रेम सिंह पिंडरा गांव के रहने वाले हैं। क्रशर व्यवसाय में उनका बड़ा नाम है। धमकी मिलते ही उन्होंने हंटरगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई। ऑडियो क्लिप और कॉल डिटेल्स पुलिस को सौंपी गई हैं। प्रेम सिंह ने तुरंत सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और जांच शुरू कर दी है। गैंगस्टर प्रिंस खान दुबई में बैठकर झारखंड में अपराधी गतिविधियां चलाता है। उस पर पहले से कई मामले दर्ज हैं।
NEWS ANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट चतरा

