होली पर्व को लेकर तिसरा थाना परिसर मे शांति समिति की बैठक संपन्न…

होली पर्व को लेकर तिसरा थाना परिसर मे शांति समिति की बैठक संपन्न…

आपसी भाईचारे व सौहार्द पूर्वक मनाये पर्व, असमाजिक तत्वों पर रहेगी पैनी नजर- सुमन कुमार

झरिया(JHARIA): तीसरा थाना परिसर में होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक शुक्रवार को आयोजित की गई, जहां पुलिस अधिकारियों एवं क्षेत्र के स्थानीय गणमान्य लोगों ने भाग लिया।
बैठक में इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार और थाना प्रभारी सुमन कुमार विशेष रूप से मौजूद थे। अधिकारियों ने मौजूद लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि होली का त्योहार बुराई पर अच्छाई के जीत के प्रतीक हैं,हम सभी आपस मे सारे गीले सिकवे भुलाकर एक दूसरे के गले लगना चाहिए और छोटे सभी को आशीर्वाद देना चाहिए एवं बड़ो से आशीर्वाद लेना चाहिए, किसी को जबरन रंग नहीं डाले जिससे विवाद बढ़े, इसलिए मै तमाम क्षेत्रवासियों को बताना चाहता हूं कि आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ होली पर्व को मनाये, किसी भी तरह की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पुलिस प्रशासन ने दिशा-निर्देश जारी करते हुए कहा कि जबरन रंग लगाने, शराब पीकर हुड़दंग करने और डीजे के जरिए ध्वनि प्रदूषण फैलाने व फुहर गाना बजाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट या अफवाह फैलाने वालों पर भी कड़ी नजर रखी जाएगी।

बैठक के बाद पुलिस अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शांति और सद्भाव का संदेश दिया।
प्रशासन का कहना है कि त्योहार के दौरान अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी। पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी तरह की अफवाहों से बचें और शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।
होली के मौके पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है, ताकि रंगों का यह त्योहार खुशियों और भाईचारे के साथ संपन्न हो सके।

NEWS ANP के लिए झरिया से अरबिंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *