हीरापुर थाना अंतर्गत दामोदर नदी के किनारे कुकुरमुत्ते की तरह फल फूल रहे हैं अवैध बालू घाट…

हीरापुर थाना अंतर्गत दामोदर नदी के किनारे कुकुरमुत्ते की तरह फल फूल रहे हैं अवैध बालू घाट…

आसनसोल, पश्चिम बंगाल (DHANBAD): हीरापुर थाना अंतर्गत दामोदर नदी के किनारे कुकुरमुत्ते की तरह अवैध बालू के घाट बन गए हैं, जिन अवैध बालू घाटों से प्रतिदिन 100 से 200 ट्रेक्टर बालू की तस्करी की जा रही है, जो बालू आसनसोल के विभिन्न इलाकों मे सफलाई भी की जा रही है, कहीं -कहीं तो अवैध बालू के डिपो भी बने हुए हैं, जहाँ से ग्राहकों की मांग पर बालू की सफलाई की जा रही है, हम बताते चलें की इन इलाकों मे बालू माफियाओं का कुछ इस कदर दबदबा बना हुआ है, की अगर इनके खिलाफ इलाके के लोग कभी आवाज उठाते हैं, तो वह उनकी आवाज बंद करने के लिये किसी भी तरह की कोई भी हथकंडा अपना लेते हैं, जिनको रोकने और टोकने वाला भी शायद कोई नही है, यही कारन है की इलाके के इन बालू माफियाओं की मनोबल दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है, ऐसा ही हाल आसनसोल के पाण्डेश्वर, डामरा और तिराट का है, इस मामले पर पश्चिम बर्दवान एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष दानिश अजीज ने कहा की कोयला के बाद अब शिल्पाँचल मे अवैध बालू की तस्करी शुरू हुई है, जो अवैध कोयला तस्करी मे होने वाली कमाई को पीछे छोड़ रही है, दानिश ने कहा की 2021 मे हुए बंगाल विधानसभा चुनाव मे भाजपा और तृणमूल को अवैध कोयले की तस्करी के पैसे फंडिंग हुई थी, इस बार 2026 के विधानसभा चुनाव मे अवैध बालू की तस्करी के पैसे फंडिंग किए जायेंगे, इसी लिये बालू माफियाओं को बालू तस्करी के लिये छूट मिली है,

NEWS ANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट आसनसोल

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *