हर्ल सिंदरी ने किया इस वित्तीय वर्ष 12.5 लाख मेट्रिक टन यूरिया का उत्पादन…

हर्ल सिंदरी ने किया इस वित्तीय वर्ष 12.5 लाख मेट्रिक टन यूरिया का उत्पादन…

धनबाद(DHANBAD) : एचयुआरएल सिन्दरी यूनिट में इस वित्तीय वर्ष 12.5 लाख मेट्रिक टन यूरिया का उत्पादन किया और सरकार द्वारा उर्जा मानदंड के अनुरूप यह प्लांट चल रहा है और प्लांट लोड 105 प्रतिशत स्थिरता पर चल रहा है। यूरिया का डिस्पैच आठ (8) राज्य में किया जा रहा है जो कि ज्यादातर भारतीय रेल के मध्यम से किया जा रहा है। कोपरिट सामाजिक जिम्मेदारी तथा कॉर्पोरेट पर्यावरण जिम्मेदारी के माध्यम से बहुत सारे कार्य सिंदरी में किये जा रहे हैं। जिसमें 1400 एलईडी लाइट और 15 हाई मास का प्रोजेक्ट पास हुआ है। वृद्धाश्रम में जरूरत का सामान दिया गया है। सिन्दरी टाउन में पीने का पानी का निरंतर सप्लाई किया जा रहा है। सिपेक्ट इंस्टिट्यूट के माध्यम से 80 युवाओं का कौशल विकास का प्रोजेक्ट लिया गया है जो की छः माह का मुफ्त आवासीय कोर्स है। उक्त आशय की जानकारी सिंदरी प्रबंधन की एक बैठक में दी गई है। एच०यू०आर०एल० शून्य भ्रष्टाचार नीति पर कार्य करती है और Driplex के मामले में एच०यु॰आर॰एल द्वारा एक इंटरनल इन्क्वायरी टीम बनाई गई है। मुख्यालय से भी विजिर्लस टीम जांच के लिए आ रही है जो अपना रिपोर्ट एच०यु०आर०एल० प्रबंधन को सौंपेंगे। इस संदर्भ में जिन अधिकारियों का नाम आया है उसे तत्काल प्रभाव से अन्य विभाग में तबादला कर दिया गया है तथा POIL और Driplex को कार्रवाई करने का नोटिस दिया गया है।

NEWSANP के लिए धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *