हजारीबाग में मीडियाकर्मी पर हुए हमला मामले में मंत्री इरफ़ान ने दी सफ़ाई..बीजेपी पर सवाल उठाया सवाल…

हजारीबाग में मीडियाकर्मी पर हुए हमला मामले में मंत्री इरफ़ान ने दी सफ़ाई..बीजेपी पर सवाल उठाया सवाल…

हजारीबाग(HAZARIBAGH): (मीडिया कांड).भारतीय जनता पार्टी आज झूठ और प्रोपेगेंडा की राजनीति का केंद्र बन चुकी है। हज़ारीबाग की इस दुखद घटना में भी सच्चाई को दबाने की कोशिश की जा रही है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

मैं साफ करना चाहता हूं कि मैं हज़ारीबाग मृतक परिवार के आंसू पोंछने गया था। वहां पीड़ित परिवार गहरे सदमे में था। मृतक के भाई ने मीडिया से खुद कहा कि उनका परिवार पूरी तरह टूट चुका है और वह इस स्थिति में नहीं हैं कि ज्यादा सवालों का जवाब दे सकें। इसी दौरान कुछ हल्का-फुल्का विवाद हुआ, जिसके बाद मैं तुरंत वहां से निकल गया।
लेकिन उसके बाद मेरा नाम जोड़कर, गलत तरीके से पेश कर, भारतीय जनता पार्टी के लोग असली मुद्दे से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं। यह पूरी तरह निंदनीय है।

मैं यह भी स्पष्ट कहना चाहता हूं कि पत्रकार हमारे लोकतंत्र का अभिन्न अंग हैं, और हमें उनका सम्मान करना चाहिए। उस समय परिवार की मानसिक स्थिति बेहद खराब थी, जिसे समझना जरूरी है।
सवाल यह है कि क्या हज़ारीबाग की इस जघन्य घटना को दबाने के लिए कोई साजिश हो रही है?
मैं जनता को भरोसा दिलाता हूं —
सच्चाई सामने आएगी, दोषियों को सजा मिलेगी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाकर ही मैं दम लूंगा।

Indian National Congress – Jharkhand Rahul Gandhi Hemant Soren K.C. Venugopal Indian National Congress Keshav Mahto Kalpana Murmu Soren Rajesh Kachhap BJP Jharkhand All India Mahila Congress Dhiraj Prasad Sahu Babulal Marandi Rajesh Ranjan Imran Pratapgarhi Dipika Pandey Singh Rajesh Thakur Priyanka Gandhi Vadra.

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *