स्थानीय लोगों ने घर में घुसे चोर को धर दबोचा, किया पुलिस के हवाले ..

स्थानीय लोगों ने घर में घुसे चोर को धर दबोचा, किया पुलिस के हवाले ..

झरिया(JHARIYA )झरिया थाना अंतर्गत इन दिनों चोरी की घटना थामने का नाम नही ले रहा है स्थानीय पुलिस के लिए चोरी की घटना बना सिर का दर्द। पूर्व में भी चोरों द्वारा मंदिर के साथ कई घरों को बना चुका है अपना निशाना। हालांकि बीच बीच में पुलिस ने चोरों को धर पकड़ कर जेल भेजने का भी काम कर चुकी है बावजूद चोरों का हौसला सातमे आसमान पर है। जिसका जीता जागता उदाहरण है फतेहपुर मोहल्ला स्थित नंदवाना धर्मशाला के समीप मगंलवार को एक बंद पड़े आवास मे चोरी के इरादे से घुसे एक चोर को स्थानीय लोगों ने धर दबोचा।

जिसके बाद स्थानीय लोगों ने चोर की भरदम पिटाई कर झरिया पुलिस को सपुर्द कर दिया। वही झरिया पुलिस ने भी पकड़े गए चोर को जांच पड़ताल कर जेल भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नंदवाना धर्मशाला के समीप मनोज पंडित के बंद पड़े आवास के बाहरी दरवाजा को तोड़कर चोर दुपहर के लगभग दो बजे घुस गया। हालाकी जब उसे घर मे चोरी करने लायक कुछ नही मिला तो उसने छत मे चहडकर दूसरे आवास के छत मे छलांग लगाई। लेकिन यहां उसकी किस्मत धोखा खा गई। घर मे मौजूद लोगों ने उसे देख शोर मचा दिया। शोर की आवाज सुन चोर ने छत से गली मे छलांग लगा दी जिससे वो चोटिल हो गया। वही शोर की आवाज सुन गली मे मौजूद लोगों ने चोर को दौड़ा कर पकड़ लिया और उसे रस्सी के सहारे एक गेट मे बांध दिया।

पकड़ा गया चोर खुद को शमशेर नगर का रहने वाला बता रहा था। हालाकी लोगो द्वारा पूछने पर वो अपना नाम शमशेर नगर निवासी तोकिर अंशारी बता रहा था।

गुस्साए लोगों ने चोर की पिटाई कर झरिया थाना को सूचित किया। जिसके बाद झरिया पुलिस घटनास्थल पर पहुंच चोर को पकड़ थाना ले आई। थाना लाने पर पता चला की पकड़ा गया चोर का ट्रेक रिकॉर्ड भी खराब है। कई मामले मे वो वारंटी भी रहा है जिसके बाद झरिया पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।

News ANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *