झरिया(JHARIA): हर वर्ष की भाति इस वर्ष भी बड़े ही धूमधाम से शिव मार्केट बलियापुर स्टेण्ड स्थित बुधवार को स्टेण्डर्ड ट्रेवल्स कार्यालय मे बाबा विश्वकर्मा भगवान की पूजा अर्चना विधिवत संपन्न हुई,वहीं पूजा को संपन्न कराने के लिए शिवमंदिर के पुजारी कैलाश पंडित पहुंच अपने मुखरबिंद से मन्त्रोंचरण कर याजवान रूपी ट्रेवल्स के संचालक रामकिशन गुप्ता के लाडला छोटे अनुज राजेश गुप्ता के हाथों पूजा संपन्न कराने का काम किया, इस दौरान बड़ी संख्या मे चालक व कॉन्टेक्टर के आलावे भाजपा नेता अरिंदम बनर्जी वरिष्ठ पत्रकार अरबिंद सिंह बुंदेला व बड़ी संख्या मे स्थानीय लोग मौजूद थे, मौके पर भाजपा नेता श्री बनर्जी ने कहा कि आज भगवान विश्वकर्मा जी का पूजा अर्चना पुरे कोयलांचल मे विधिवत मनाई गई इस दौरान स्टेण्डर्ड ट्रेवल्स के संचालक सह समाजसेवी रामकिशन जी ने भगवान विश्वकर्मा जी का पूजा अर्चना कर क्षेत्र की जनता की उन्नति व तरक्की के लिए कामना किया एवं मौजूद लोगों को प्रसाद रूपी केला, सेव, नारियल, बतासा, लड्डू आदि खिला कर मुंह मीठा कराया, मौके पर संचालक श्यामसुंदर गुप्ता, छोटे बाबू मनोज गुप्ता, गौरव पासवान, सचिन पासवान, भुनेश्वर साव, लीलधारी साव, रमेश गुप्ता, कामदेव साव, सुनील राणा, रबिन्दर सोनडीक, भोला साव, कुंजिल साव आदि लोग मौजूद थे,
NEWS ANP के लिए झरिया से अरबिंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

