रांची(RANCHI) झारखंड प्रदेश संयुक्त शिक्षक मोर्चा के सदस्यों ने बीते बुधवार को नेमरा जाकर शिबू सोरेन को श्राद्धाजंलि दी. मोर्चा के प्रदेश संयोजक अमीन अहमद एवं प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार दास समेत सदस्यों ने सात सूत्री मांग पत्र सीएम हेमंत सोरेन को सौंपा.
इसमें राज्य के शिक्षण संस्थानों के कोर्स में शिबू सोरेन की जीवनी को शामिल करने, मेधावी विद्यार्थियों के लिए गुरुजी सम्मान स्कॉलरशिप शुरू करने, मोरहाबादी आवास को राजकीय धरोहर घोषित करने की मांग की है.
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका में बीते बुधवार को दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्राद्धजंलि दी गई. रिवोल्ट जनमंच के साथ अन्य सामाजिक संगठनों ने संयुक्त रूप से श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया. जनमंच के संयोजक डॉ प्रणव कुमार बब्बू ने कहा कि शिबू सोरेन के योगदान को झारखंड कभी भुला नहीं सकता है. उनका संघर्ष सभी को आगे बढ़ने की प्रेरण देता है.
गुरुजी का संघर्ष इतिहास मे नया अध्याय लिखने वाला है
इस बीच राज्य के सरकारी कार्यालयों, सार्वजनिक उपक्रमों में दिशोम गुरु का चित्र लगाने की सभी ने राज्य सरकार से मांग की. जयशंकर जयपरियार ने कहा कि शिबू का संघर्ष इतिहास मे नया अध्याय लिखने वाला है.
NEWS ANP के लिए रांची ब्यूरो रिपोर्ट

