भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच विवाद अब सार्वजनिक रूप ले चुका है। ज्योति सिंह के वीडियो और सोमवार को पवन सिंह की सफाई पोस्ट के बाद दोनों के बीच सोशल मीडिया पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। अब ज्योति सिंह ने भी खुली चुनौती देते हुए पवन सिंह को जनता के सामने बैठकर सच साबित करने की बात कही है।
पवन सिंह की इस सफाई के बाद ज्योति सिंह भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। उन्होंने लिखा है- आदरणीय पति देव पवन सिंह जी क्या सच है और क्या झूठ यह हमारी देवतुल्य जनता को भी जानने का अधिकार है। हम सही हों या आप सही हों, कल हम मिलकर मीडिया के सामने बैठते हैं। आप भी बैठिए और मैं भी बैठूंगी, क्योंकि यह अब चारदीवारी के अंदर की बात नहीं रह गई है।
ज्योति ने आगे कहा कि मैं जानती हूं कि मैं अपनी बात सिद्ध कर सकती हूं। यदि आप भी ऐसा कर सकते हैं, तो हमारी देवतुल्य जनता के सामने आइए और खुलकर बात कीजिए। जहां तक चुनाव का प्रश्न है, यदि आप मुझे जीवनभर के लिए पत्नी के रूप में स्वीकार करते हैं, तो मैं चुनाव नहीं लड़ूँगी, क्योंकि हम सत्ता के लिए अपनों का इस्तेमाल करने में विश्वास नहीं रखते हैं।
उन्होंने पवन सिंह के दावे को खारिज करते हुए कहा कि जहां तक आपने ‘डेढ़ घंटे बैठने’ की बात कही है, तो आपके फ्लैट में मेरे आने और वहां से जाने की सारी फुटेज सीसीटीवी में उपलब्ध है। मैं आशा करती हूं कि यदि आप सच हैं, तो हमारी देवतुल्य जनता के सामने मेरे साथ बैठेंगे।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

