सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के काफिले को देख भारी हंगामा…

सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के काफिले को देख भारी हंगामा…

‘चोर-चोर’ के नारे, के साथ अंडे और जूते फेंके जाने का आरोप; सुरक्षा के लिए पहनाया गया हेलमेट

सोनारपुर(WEST BENGAL): पश्चिम बंगाल दक्षिण 24 परगना के सोनारपुर में तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं डायमंड हार्बर सांसद अभिषेक बनर्जी के दौरे के दौरान शनिवार को भारी हंगामा देखने को मिला। चुनाव बाद हिंसा में मारे गए तृणमूल कार्यकर्ता संजू कर्मकार के परिवार से मिलने जा रहे अभिषेक को रास्ते में विरोध प्रदर्शन का सामना करना पड़ा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अभिषेक के पहुंचते ही कुछ प्रदर्शनकारियों ने उनके खिलाफ “चोर-चोर” और “गो बैक” के नारे लगाने शुरू कर दिए। इसके बाद स्थिति और तनावपूर्ण हो गई तथा उन पर अंडे, जूते और अन्य वस्तुएं फेंके जाने का आरोप लगा। कई जगहों पर काले झंडे दिखाकर भी विरोध जताया गया।

हंगामे के बीच सुरक्षा बलों ने अभिषेक बनर्जी को हेलमेट पहनाकर आगे बढ़ाया। इस दौरान उनकी शर्ट फट जाने की भी खबर है। पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया और सुरक्षा घेरा मजबूत किया।
घटना के बाद अभिषेक बनर्जी ने कहा कि इस पूरे मामले के सबूत सुरक्षित रखे जाएं और पुलिस को उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने संकेत दिया कि वह इस घटना को लेकर कानूनी कार्रवाई कर सकते हैं।
सोनारपुर में हुए इस घटनाक्रम ने राज्य की राजनीति में नया विवाद खड़ा कर दिया है। तृणमूल कांग्रेस ने इसे सुनियोजित हमला बताया है, जबकि विपक्षी भाजपा ने विरोध प्रदर्शन को जनता के आक्रोश का परिणाम बताया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

NEWSANP के लिए अतीक रहमान की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *