सेशेल्स राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी छह दिवसीय राजकीय दौरे पर भारत आएंगे…

सेशेल्स राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी छह दिवसीय राजकीय दौरे पर भारत आएंगे…

नई दिल्ली(NEW DELHI): सेशेल्स गणराज्य के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर 5 से 10 फरवरी तक भारत के राजकीय दौरे पर रहेंगे। यह उनके पदभार ग्रहण करने के बाद से पहला भारत दौरा है।

विदेश मंत्रालय ने बताया कि यह यात्रा दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर हो रही है। दौरे के दौरान राष्ट्रपति हर्मिनी नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। दोनों पक्ष द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
राष्ट्रपति हर्मिनी चेन्नई और मुंबई भी जाएंगे, जहां वे कई कार्यक्रमों और वार्ता में हिस्सा लेंगे।

विदेश मंत्रालय ने बताया कि सेशेल्स, हिंद महासागर क्षेत्र में भारत का महत्वपूर्ण समुद्री पड़ोसी है और भारत के ‘विजन महासागर’ और ग्लोबल साउथ के प्रति प्रतिबद्धता के तहत यह एक अहम साझेदार है।
भारत के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन की अक्टूबर 2025 में सेशेल्स यात्रा के बाद, राष्ट्रपति हर्मिनी के इस दौरे से दोनों देशों के बीच व्यापक सहयोग और मजबूत जन-जन संबंधों को और गति मिलने की उम्मीद है।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *